मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

रामचरितमानस यज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्री परेड हनुमान मंदिर परिसर हुआ भक्तिमय

श्री परेड हनुमान मंदिर में रामचरितमानस यज्ञ का भव्य शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और वेद मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा रहा। यज्ञ की शुरुआत आचार्य पं. ओम प्रकाश मिश्रा, विजय शरण तिवारी, अभिषेक तिवारी, संजय नायक एवं दिनेश दुबे द्वारा वैदिक विधि से की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस दिव्य यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती पूनम वीरेंद्र पटेल, विभा गौरी शंकर गुरु, मिलन मदन केसरवानी, शिवमती डालचंद पटेल, सुषमा विजय गौतम, महक पटेल, मुस्कान पटेल एवं हर्ष केसरवानी ने विधिवत आहुतियाँ अर्पित कीं।

कार्यक्रम के आयोजन में श्री राघवेंद्र गिरी जी की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने बताया कि यह यज्ञ सप्ताह भर चलेगा और प्रतिदिन रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जाएगा। उनका उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना का संचार और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण है।

मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें प्रसाद वितरण, बैठने की सुविधा शामिल है। स्थानीय भक्तों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

यज्ञ के अवसर पर माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा। श्रीराम और हनुमान जी के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button