मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती पर भगवानगंज एवं संविधान चौराहा पर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

साग र संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वीं जयंती के अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री,महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने पार्षदों के साथ भगवानगंज चौराहे पर स्थित एवं नगर निगम द्वारा अंबेडकर वार्ड में बनाए गए संविधान चौराहा पर स्थित बाबा साहेब डॉ.अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि आज का दिन बहुत ही बड़ा है क्योंकि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने आजादी के बाद इस देश को चलाने के लिए ऐसा संविधान देश को समर्पित किया है जो पूरे विश्व में कहीं भी नहीं है जिसने सभी धर्मों व जातियों को एकसूत्र में बांधकर सभी को बराबरी के अधिकार दिए। महापौर ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के कारण ही आज देश चल रहा है और छोटे से छोटा व्यक्ति और महिलाएं भी किसी भी बड़े पद पर पहुंच सकती हैं। महापौर ने सभी नगर वासियों को अंबेडकर जयंती की शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर एम आईं सी सदस्य राजकुमार पटेल,
श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया श्रीमती संगीता शैलेश जैन , पार्षद प्रतिनिधि सोमेश जड़िया
⁠कनई पटेल,रामू अहिरवार ,
अनिल अहिरवार अध्यक्ष – अहिरवार महापंचायत ज़िला सागर ,उपायुक्त एस एस बघेल ,
उपयंत्री दिनकर शर्मा ,पूर्व पार्षद महेशअहिरवार ,समाजसेवी रिशांक तिवारी ,सूर्यांश तिवारी ,निष्कर्ष दुबे,नीरज करोसिया ,मोनू लड़िया
रिंकू राज सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button