मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

कांग्रेस पार्टी वर्षों से देश की जनता को गुमराह करती आई है, नेशनल हेराल्ड मामला इसका प्रमाण है : यश अग्रवाल

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल और सोनिया गांधी का पुतला जलाया

सागर

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कांग्रेस के नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया।

यह विरोध प्रदर्शन शहर के मुख्य चौराहे पर आयोजित किया गया। प्रदर्शन में मुख्य तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी और वरिष्ठ विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित रहे। उधर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में बैनर, पोस्टर और झंडे लेकर जुटे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाज़ी की।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्षों से देश की जनता को गुमराह करती आई है। नेशनल हेराल्ड मामला इस बात का प्रमाण है कि कैसे गांधी परिवार ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। उन्होंने
कहा कि देश की जनता अब इन भ्रष्टाचारियों को माफ नहीं करेगी। युवा वर्ग आज जागरूक है और ऐसे नेताओं को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है। अग्रवाल ने कहा कि जांच एजेंसियों को बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दोषियों को सजा मिल सके। प्रदर्शन के दौरान युवाओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने भ्रष्टाचारियों को जेल भेजो जैसे नारे लगाए। पुतला दहन के समय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button