मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

शिवपुरी ठाकुर बाबा कॉलोनी में बने एक शिक्षक के मकान में गिरा एयरक्राफ्ट का कोई पार्ट

रहस्य में अंदाज में हुआ धमाका मकान हो गया जमीदोज बाल बाल बचे परिवार वाले

शिवपुरी- जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहसील के मुख्यालय पर रेस्ट हाउस के पास ठाकुर बाबा मंदिर इलाके में हुआ विस्फोट प्राथमिक जानकारी में सामने आया किसी एयरक्राफ्ट का पटर्स मौके पर भारी पुलिस बल तैनात बहुत बहुत बड़ा हादसा टल गया

शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील में शुक्रवार सुबह 11:30 पर एक जोरदार धमाके की आवाज ने सबको हिला कर रख दिया यह आवाज किसी और कि नहीं बल्कि आसमान से गुजर रहे किसी एयरक्राफ्ट से गिरे पुर्जे की थी यह इतनी जोर के धमाके के साथ एक मकान पर गिरा कि आसपास के लोग इस आवाज से दहल गए
इतना ही नहीं परिवार के सदस्य जो उस समय घर में मौजूद थे और खाना खा रहे थे वह सभी इस घटना में बाल बाल बच गए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच की जा रही है कि किस एयरक्राफ्ट ने कब यहां से उड़ान भरी थी और उससे क्या कुछ गिरा है अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है
बताया गया है कि भैरव बाबा मंदिर के पास में मौजूद एक मकान के ऊपर अचानक सुबह 11:30 बजे एक जोरदार धमाके के साथ आसमान से कोई चीज गिरी जिसकी चपेट में आकर मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया इस दौरान पत्नी जो सभी परिवार वालों के लिए खाना बना रही थी वह और परिवार के लोग जो खाना खा रहे थे वह बाल बाल बच गए मौके पर जांच की जा रही है ।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button