थाना बादरी मार पीट करके हत्या के बाद शव को पुलिया के पास फेंका गया थातीनो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना बांदरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिठौरिया निवासी फरियादी धनप्रसाद तिवारी पिता स्व. शालिकराम तिवारी उम्र 48 वर्ष ने थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि उसके पुत्र शरद तिवारी को दिनांक 01.05.25 की रात्रि में बंटी रजक, विनोद रजक एवं देवेन्द्र रजक द्वारा पत्थर एवं बेल्ट से बुरी तरह मारा-पीटा गया। हमले में गंभीर चोटें आने के कारण शरद तिवारी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। आरोपियों द्वारा मृतक के शव को पिकअप वाहन से पिठौरिया-बांदरी रोड स्थित पुलिया के समीप फेंक दिया गया।
प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बांदरी में अपराध क्रमांक 139/25 अंतर्गत धारा 103, 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्रकरण दर्ज किया
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश शाहवाल एवं अति. पुलिस अधीक्षक बीना श्री संजीव उईके के निर्देशानुसार तथा एस.डी.ओ.पी. खुरई श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना बांदरी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई।
तीनों आरोपियों को दिनांक 02.05.2025 को गिरफ्तार गया:1. विनोद रजक पिता घनश्याम रजक, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पिठौरिया
- बंटी उर्फ कैलाश रजक पिता हरीराम रजक, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम पिठौरिया
- देवेन्द्र उर्फ गंगाराम रैकवार पिता महेश रैकवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी नई बस्ती, बांदरी




