मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर बीएमसी से 55 आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा समाप्त

विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन,डीन ने वापिस लेने का दिया आश्वासन

सागर हाल ही में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 55 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया गया है। जिसके विरोध में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में 55 कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बीएमसी में प्रदर्शन किया। यह सभी कर्मचारी एजाइल सिक्योरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड भोपाल की कंपनी मैं आउटसोर्स माध्यम से बीएमसी में कार्यरत थे।

वही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर पी एस ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में शासन से आदेश आया है जो कर्मचारी स्किल्स पदों पर है उन कर्मचारियों को नहीं रखना है साथ ही हमें अतिरिक्त 240 अनस्किल्ड पद दिए गए है, तो इस संबंध में कंपनी को बता दिया है जो अनस्किल्ड पद है उन पर इन सभी कर्मचारियों को रख लिया जाए,बहार ना किया जाए वही डीन के आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी मानें और अपना प्रदर्शन खत्म किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button