मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

बारातियों से भरी बस पलटी, 23 घायलललितपुर से बरेली रायसेन लौट रही थी बारात

सागर उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के नाराहट गांव से बरेली रायसेन लौट रही बारात की बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और सिहोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया गया।
जानकारी के मुताबिक नरयावली थाना अंतर्गत शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे बारातियों से भरी बस जेरई -सीहोरा मार्ग के बसिया भंसा -लौटना -लौटनी गांव के बीच अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर खेत में पलट गई। बस पलटने के बाद बस में सवार बरातियों में चीख पुकार मच गई, वहीं सड़क से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी और बस में सवार लोगों को बाहर निकाला। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और 108 एंबुलेंस पहुंची गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया,वहीं मामूली चोट आने वाले घायलों को सीहोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
ड्राइवर को आई झपकी बस पलटी
जानकारी के मुताबिक रायसेन जिले बरेली के ब्राह्मण परिवार से बरात बस क्रमांक एमपी -38-पीजी -0212 से उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के नाराहट गांव गई थी जहां शनिवार सुबह बरात की विदा की, बस में सवार बाराती भगवत प्रसाद तिवारी ने बताया शनिवार सुबह बरात की विदा की गई,रात को जगाने के बाद सभी बाराती बस में सो रहे थे एकदम से बस पलट गई उन्होंने बताया कि बस में लगभग 32 बाराती सवार थे जिनमें बच्चे भी शामिल थे हालांकि बच्चों को कोई चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार हादसे में लगभग 23 बाराती घायल हुए बताया जा रहा है कि सभी बाराती सकुशल हैं किसी को गंभीर चोटे नहीं आई है।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button