• देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रेरक जीवन यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई संभागीय भाजपा कार्यालय में

सागर देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत उनके प्रेरक जीवन यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी
धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में लगाई गई प्रियदर्शनी का उद्घाटन जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,सांसद लता वानखेड़े विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,जिला संयोजक सुखदेव मिश्रा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने फीता काटकर एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन उपरांत सभी ने प्रियदर्शनी का अवलोकन किया।
इस दौरान सांसद लता वानखेड़े ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के महाराष्ट्र स्थित जन्मस्थान “अहिल्या नगर” प्रवास एवं परिजनों से भेंट के संस्मरण साझा किए।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की संघर्षपूर्ण प्रेरक जीवन यात्रा पर विचार प्रकट किए।जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने युवाओं को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जीवन पर आधारित प्रियदर्शनी के अवलोकन हेतु आमंत्रित किया।नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया।10 दिवसीय आयोजन समिति जिला संयोजक सुखदेव मिश्रा ने बताया कि 22 मई को दोपहर 2.30 बजे से एडिना कॉलेज में विद्यार्थियों से संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।प्रदर्शनी हेतु प्रेरक जानकारियों के संकलन के लिए अतिथियों ने प्रभारी निकेश गुप्ता एवं देवेन्द्र कटारे को बधाई दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *