मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कुआं सफाई कार्य का शुभारंभ

सागर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर निगम द्वारा नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित 48 वार्डों में कुआं ,बावड़ी एवं अन्य जल संरचनाओं की साफ- -सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार 23 मई को कटरा नमक मंडी में कुआं सफाई कार्य का शुभारंभ विधायक मान. श्री शैलेन्द्र जैन महापौर श्रीमती संगीता संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, समस्त पार्षदों, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की उपस्थिति में किया गया । कुआं सफाई कार्य शुभारंभ अवसर पर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ कर हमारे प्राचीन जलस्रोतों को फिर से जन उपयोगी बनाने का कार्य किया है मैं मान. मुख्यमंत्री जी का जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू करने के लिए साधुवाद देता हूं । उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सभी वार्डों में स्थित कुएं, बावड़ी की अच्छी तरह से सफाई कराएं जिससे उनका जल नागरिकों के लिए उपयोगी हो सके।
महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रारंभ किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य है कि प्राचीन काल से सभी के जीवनदायिनी रहे हमारे सभी जलस्रोतों के जल को नागरिकगण पुनः उपयोग में लाएं जिससे कभी भी जलसंकट की स्थिति का सामना न करना पड़े। महापौर ने कहा कि नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी 48 वार्डों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लगभग 100 कुंओं की सफाई नगर निगम द्वारा की जा रही है सफाई कार्य के उपरांत सभी वार्डों के कुओं का जल उपयोग में आ सकेगा । महापौर ने जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने कहा कि
मुख्यमंत्री जी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ कर हमारे प्राचीन जलस्रोतों जिनमें कुएं, बावड़ी, नदी, तालाब का जीर्णोद्धार कर उनके जल को पुनः उपयोग में लाने के लिए जल स्रोतों की सफाई की जा रही है उन्होंने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन द्वारा इस प्रकार के अभियान निरंतर चलते रहना चाहिए जिससे नागरिकों को कभी भी जलसंकट का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर एम आईं सी सदस्य श्रीमती संगीता शैलेष जैन, धमेंद्र खटीक, बबलू कमानी, देवेंद्र अहिरवार, पराग जैन,कनई पटैल, राम राकेश डब्बू साहू उपायुक्त एस एस बघेल, कार्यपालन यंत्री विजय दुबे, रामाधार तिवारी, राहुल रैकवार सहित बड़ी संख्या में नागरिकजन वअन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button