मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर डॉ मोनिका जैन की लापरवाही से महिला की हुई मौत परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप,

सागर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने मोनिका जैन हॉस्पिटल पर कार्रवाई की मांग की

सागर मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित बिहारीपुर गांव निवासी आजाद रानी पति बिन्दे चढ़ार का ऑपरेशन मीरा अस्पताल में डॉक्टर मोनिका जैन ने किया था। परिजनों का आरोप है कि बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने मलद्वार के पास आट काट दी और पेट में इंफेक्शन होने से आजाद रानी की मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों डॉक्टर मोनिका जैन पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे मोती नगर थाना पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया हैं।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया पिछले दिनों आजाद रानी जांच कराने डॉक्टर मोनिका जैन को दिखाने के लिए उनकी अस्पताल गई थी परिजनों ने बताया कि अस्पताल में जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया और बच्चादानी का ऑपरेशन करने की बात कही,खून की कमी होने के कारण ब्लड का इंतजाम किया और अगले दिन छोटे बेटे की सहमति लेकर तुरंत ऑपरेशन कर दिया। परिजनों ने बताया कि परिवार के बड़े सदस्य को ऑपरेशन होने के बाद ही सूचना दी गई इस मामले में उन्होंने आपत्ति उठाई तो मरीज को ले जाने की बात कहने लगे,आखिरकार एक दिन रखकर उन्होंने मरीज को कहीं और ले जाने के लिए कह दिया जबकि मरीज की स्थिति दिन पर दिन गंभीर होती जा रही थी।परिजनों ने आरोप लगाए है कि डॉक्टर मोनिका जैन ने लापरवाही से इलाज करते हुए आजाद रानी की बच्चेदानी के साथ मलद्वार के पास आट को भी काट दिया जिसकी वजह से पेट में गंदगी फैल गई और इन्फेक्शन बढ़ने लगा जब भोपाल जाकर चेक कराया तो सारी स्थिति वहां के डॉक्टरों ने बताई वहां परिजनों के सामने ऑपरेशन किया गया लेकिन हालत खराब होने के कारण महिला की मौत हो गई इस मामले में परिजनों ने मोती नगर थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button