देवरी सागर – राहुल गांधी कांग्रेश पार्टी को मजबूत करना चाहते है वही दूसरे ओर कांग्रेश नेता की बैठक में गुटबाजी उजागर, हुई

देवरी कला – संगठन चुनाव के लिए राय शुमारी के लिए आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सामने जमकर गुटबाजी सामने आई,जैसे ही पूर्व विधायक सुनील जैन शीला सदन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और मंच पर बैठे नेताओं से मिल-जोल करने लगे, तभी हर्ष यादव समर्थक कार्यकर्ता भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया,उनके समर्थकों ने हर्ष यादव संघर्ष करो की नारे लगे ..बड़ी देर तक नारेबाजी और हंगामा के बीच पूर्व सांसद आनंद अहिरवार ने कार्यकर्ताओं को नारेबाजी बंद करने का आवाहन किया,वरिष्ठ नेताओं की समझाया।



संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत देवरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारी की बैठक शीला सदन में आयोजित की गई जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक सरत रावत पूर्व मंत्री एवं पूर्व सचिव भारतीय कांग्रेस कमेटी चौधरी राकेश सिंह पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी घनश्याम सिंह पूर्व विधायक मनोज कपूर, पूर्व सांसद आनंद अहिरवार एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव कार्यक्रम में पहुंचे थे और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।




