सागर

सागर में लोकायुक्त ने कृषि विभाग के SADO को 50000 की रिशबस्त लेते रंगे हाथ ह पकड़े

3 दिन बाद होने वाला था रिटायरमेंट

सागर कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी SADO संतोष कुमार जैन को लोकायुक्त पुलिस ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी अधिकारी की सिर्फ 3 दिन बाद रिटायरमेंट होने वाली थी,
लेकिन उससे पहले ही वो भ्रष्टाचार के जाल में फंस गया।

आवेदक सुनील कुमार जैन, ग्राम बिल्हरा निवासी,
सागर की बड़ी सब्जी मंडी में “कृषक खुशहाली” नाम से कृषि दवा की दुकान चलाते हैं।

इस दुकान के लाइसेंस रिन्यूअल, पीसी सर्टिफिकेट जोड़ने और मक्का सैंपल रिपोर्ट में मदद करने के बदले
SADO ने रिश्वत की मांग की।

पहले तो उसने 10,000 रुपये ले लिए, और फिर काम पूरा करने के लिए 50,000 रुपये और मांगे।
इस पर आवेदक ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में
निरीक्षक के पी एस बेन और
डीएसपी संजय जैन के नेतृत्व में
28 जून को जाल बिछाया गया।

जैसे ही आरोपी ने आवेदक से 50,000 रुपये लिए,
टीम ने सुबूतों के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।

घटना स्थल: कृषक खुशहाली दुकान, बड़ी सब्जी मंडी, सागर

अभी आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *