मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड
फोर लाइन बरकोटी तिगड्डा के पास चलते ट्रक में लगी भीषण आग

सागर मध्य प्रदेश
सागर गौरझामर थाना अंतर्गत फोरलाइन बरकोटी तिगड्डा के पास एक चलते ट्रक में सोमवार दोपहर 12:30 बजे अचानक भीषणआग लग गई।
ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक से कूद कर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस व नेशनल हाईवे की टीम मौक़े पर पहुंची है और एक तरफ का मार्ग पूरी तरह से बंद करवा दिया है, सुरखी से पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाने का प्रयास कर रही है

जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक MP- -06-HC-9647 जो देवरी से सागर तरफ आ रहा था। ट्रक में लोहे के पाइप भरे हुए थे। ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा ट्रक आग में जलकर खाक हो गया आग क्या कारण जांच की जा रही है।





