मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर जिला की बड़ी दुर्घटना टली – बरायठा थाना क्षेत्र में पुलिया पार करते समय कार सहित बहे युवक, को सुरक्षित निकाला

सागर जिले के बंडा अंतर्गत थाना बरायठा क्षेत्र के ग्राम खैरवाह के समीप स्थित एक नाले के रिपटे पर एक बड़ी दुर्घटना उस समय टल गई, जब एक ब्रीजा कार (UP15 CJ 6464), जिसमें सवार तीन युवक उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के मड़ावरा से आकर वापस लौट रहे थे, तेज़ बहाव वाले जल से भरे रिपटे में लापरवाहीपूर्वक प्रवेश कर गए
शाम करीब 4 बजे यह हादसा तब हुआ जब कार सवार 1. अरविन्द सिंह लोधी 2. राहुल राज 3. धर्मेन्द्र अहरवार –
जलभराव के बावजूद वाहन को पुलिया पर चढ़ाकर निकालने की कोशिश करने लगे। अचानक कार बहाव में फिसलकर नाले में गिर गई और पानी के तेज बहाव में बहती हुई कुछ दूर जाकर फँस गई।
कार में सवार राहुल राज और धर्मेन्द्र अहरवार किसी तरह स्वयं बाहर निकल आए, परंतु अरविंद लोधी गाड़ी में फंसे रह गए और पानी में डूबने की स्थिति में आ गए।
पाँच स्थानीय युवकों ने दिखाई बहादुरी

गजेंद्र लोधी अभिषेक लोधी सुखराम यादव अशोक यादव राजा यादव
ने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में कूदकर अरविंद लोधी को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी तत्परता और साहस से एक अनमोल जीवन बचाया जा सका।
घटना की जानकारी मिलते ही बंडा SDOP श्री प्रदीप वाल्मीकि स्वयं मौके पर तुरंत पहुंचे, स्थिति का जायजा लिया
SDOP बंडा द्वारा पानी के उतरने तक क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर वाहनों के आवागमन को रोका गया,
सभी तीन युवक पूरी तरह सुरक्षित हैं
कार कुछ दूर जाकर नाले में फंसी हुई स्थिति में है
बंडा पुलिस का यह साहसिक और संवेदनशील प्रयास एक मिसाल है, जहां प्रशासनिक तत्परता और स्थानीय नागरिकों की जिम्मेदारी ने मिलकर एक बड़ा हादसा टाल दिया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button