मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर सांसद लता वानखेडे ने रेल्वे स्टेशन का निरीक्षण किया अधूरे कार्य पूर्ण करने का वोला ट्रेन चलाने का आश्वासन दिया

सागर   पुणे ट्रेन चलाने के लिए सांसद को ज्ञापन दिया
सागर, घोषित रीवा-पुणे ट्रेन कटनी-बीना होकर चलाने की मांग को लेकर एकता समिति ने आज सांसद लता वानखेडे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित ज्ञापन में समिति ने कहा कि बुंदेलखंड अंचल में रेल सुविधा का भारी अभाव है। आईटी सेक्टर और एजुकेशन हब पुणे के लिए बीना-कटनी सेक्शन से कोई भी ट्रेन सीधे नहीं है।

बुन्देलखण्ड अंचल के हजारों परिवार पुणे में रहते हैं जिनको अपने घर आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सागर-दमोह से पुणे जाने के लिए जबलपुर, बीना,भोपाल से ट्रेन कनेक्शन है, जिसमें समय और पैसा अनावश्यक जाता है और भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। .

हजारों यात्रियों की सुविधा के लिए रीवा से पुणे के ट्रेन घोषित की गई है, इस ट्रेन को कटनी-बीना होकर चलाया जाएं, बाया जबलपुर अनेक ट्रेन पुणे के लिए चल रही है।

जनता की सुविधा के लिए घोषित रीवा-पुणे ट्रेन का रूट डायवर्ट कर कटनी-बीना होकर चलाया जाएं।

सांसद श्रीमती वानखेडे ने ट्रेन कटनी-बीना होकर चलाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता हरीराम सिंह, योगाचार्य भगत सिंह, एकता समिति के संस्थापक अब्दुल रशीद भाई, सुधीर जैन, शरद गुप्ता, चंपक भाई, प्रदीप समैया, नीलेश समैया, प्रमोद पटेल, राजेंद्र सोनी, प्रमोद चौरसिया, कमलचंद जैन, राजेंद्र मलैया, अरूण जैन आदि उपस्थित

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button