मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

थाना प्रभारी द्वारा नेक कार्य लावारिस गोवंशों की सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टर पट्टियाँ पहनाकर दुर्घटना से बचने के लिए किये प्रयास

सागर थाना सानौधा में पदस्थ थाना प्रभारी श्री भरत सिंह ठाकुर द्वारा एक सराहनीय एवं मानवीय पहल करते हुए सड़क पर विचरण करने वाले लावारिस गोवंशों को रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं से बचाने हेतु उनके गलों में रिफ्लेक्टर पट्टियाँ पहनाई गईं। आए दिन अंधेरे में सड़क पर बैठे या घूमते मवेशियों से वाहन टकराकर गंभीर दुर्घटनाएँ घटित होती हैं।

दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से श्री ठाकुर द्वारा अपने निजी व्यय पर रिफ्लेक्टर युक्त पट्टियाँ तैयार करवाई गईं और उन्हें इन गोवंशों के गलों में पहनाया गया, ताकि रात्रि में वाहन चालकों को दूर से ही रोड पर बैठी गौ वंस दिख जाये ओर दुर्घटना से बचे ।

इस पुनीत कार्य के लिए क्षेत्रीय नागरिकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा श्री ठाकुर की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button