मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

  • सागर परसोरिया के पारस धाम में पधारे पद्मासन प्रभु पारसनाथ भगवान सागर-जबलपुर स्टेट हाइबे परसोरिया आज संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महाराज एवं नव आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से,तीर्थ उद्धारक जगत पूज्य ऋषिराज सुधा सागर जी महाराज की पावन प्रेरणा एवं मंगल आशीर्वाद से निर्मित हो रहे श्री 1008

पारसनाथ धाम परसोरिया,सागर मध्य प्रदेश में, बड़े बाबा श्री पारसनाथ भगवान विराजमान हुए ।प्रभु की विशाल प्रतिमा को क्रेन मशीन के माध्यम से नवीन वेदिका पर विराजमान किया गया फूलों के जैसे उड़ते उड़ते बड़े बाबा अपने आसन पर विराजमान हो गए। प्रभु के विराजमान होते ही सकल दिगंबर जैन समाज सहित ग्राम की उपस्थित अन्य समाज के लोगो में खुशी की लहर छा गई।जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान श्री 1008 चिंतामणि प्रभु पारसनाथ भगवान की विशाल प्रतिमा का मध्याह्न काल में,भव्य वेदी पर स्थापना का कार्यक्रम अपार जनसमूह के मध्य,ढोल नगाड़ों की ध्वनि पर झूमते-नाचते हुए भक्तों के साथ,हर्ष एवं उल्लास के बीच आनंद से संपन्न हुआ। पूरे ग्राम में बड़े बाबा श्री पारसनाथ भगवान के,आचार्य गुरुदेव विद्यासागर जी महाराज के,मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के जयकारे गूंजे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button