मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर तुलसी फाउंडेशन की कावड़ यात्रा में आज 700 कावड़ यात्री बरमान के लिये प्रस्थान करेंगे

सागर नगर के चारों महंत तिलक लगाकर कावड़ यात्रा को प्रस्थान करायेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत महापौर श्रीमती संगीता तिवारी श्री अभिषेक भार्गव पूर्व विधायक श्री सुनील जैन श्री प्रभु दयाल कुशवाहा श्रीमती रेखा चौधरी अमित रामजी दुवे मुकुल पुरोहित भगवा ध्वज दिखाकर कावड़ यात्रियों को रवाना करेंगे

तुलसी फॉउंडेशन की 7 वें वर्ष की कावड़यात्रा कल एक अगस्त को प्रातः 10।30 वजे श्रीराम बाग मंदिर बड़ा बाजार से प्रस्थान करेंगी इस संबंध में कावड़ यात्रा के संयोजक श्री हरिराम सिंह एवं तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा के अध्यक्ष प्रदीप राजौरिया ने बताया कि आज एक अगस्त को सुबह 10 बजे रामबाग मंदिर से
यात्रा को महंत श्री धनश्याम दास जी महराज , राष्ट्रीय संत महंत श्री विपिन बिहारी जी महाराज महंत केशवगिरी महराज,महंत नरहरिदास जी महाराज वैदिक मंत्रोच्चारन के साथ कावड़ यात्रियों को तिलक माला और पुष्प वर्षा कर रामबाग मंदिर से वंदावन बाग के लिए प्रस्थान करेंगे प्रस्थान करेंगे।
कावड़ यात्री पैदल चलकर बड़ा बाजार कोतवाली से तीन बत्ती से परकोटा होते हुऐ कावड़ यात्री बस स्टैंड स्थित श्री देब वृंदावन बाग मंदिर तिली रोड पर पहुँचेगे
वहां खुशबू ट्रेवल्स की बसे तैयार रहेंगी। बसों से कावड़ यात्री वर्मान प्रस्थान करेंगे । कावड़ यात्रियों की बसों को जिला।पंचायत अध्यक्ष हिरसिंह राजपूत जी सागर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल कुशवाहा भाजपा नेता अभिषेक भार्गव शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार पचौरी पूर्व विधायक श्री सुनील जैन श्री अमित रामजी दुवे श्री मुकुल पुरोहित भगवा ध्वज दिखाकर विदा करेंगे।
यात्रा के संयोजक हरिराम सिंह ठाकुर तथा अध्यक्ष प्रदीप राजौरिया ने सभी कवड़ यात्रियों से आज एक अगस्त को सुबह नो बजे रामबाग मंदिर अनिवार्य रूप से पहुंचने का आग्रह किया
कावड़ यात्रा के सहसंयोजक राम अवतार पांडे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button