मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

मध्य प्रदेश कूडो टीम से 5 खिलाडियों का चयन कूडो एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ

सागर   2 कूडो खिलाड़ी इंडिया कूडो टीम मे
टोकियो जापान मे 1 से 4 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाली कूडो एशियन चैंपियनशिप मे कूडो इंडिया टीम मे मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन के 5 खिलाडियों का चयन हुआ है. 2 से 3 अगस्त को कूडो इंडिया टीम के ट्रायल सूरत मे एथलेटिका जीमनेज़ीयम मे आयोजित किये गए थे जिसमे मध्य प्रदेश के 5 खिलाडियों मोहम्मद सोहैल खान, वैष्णवी ठाकुर, अनुग्या शर्मा, प्रतीक सिंह एवं जैकसन जोशी ने भाग लिया और अपने अपने वर्ग मे अपने प्रतिद्वंदीयों को हराकर अपना अपना स्थान सुनिश्चित किया. सागर के कूडो खिलाड़ी मोहम्मद सोहैल खान ने सीनियर पुरुष वर्ग – 250 पी आई और वैष्णवी सिंह ने सीनियर महिला वर्ग – 240 पी आई केटेगरी मे अपना स्थान सुनिश्चित किया.
कूडो इंडिया टीम 31 अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट से कूडो इंडिया के संस्थापक एवं हेड कोच हंशी मेहुल वोरा के नेतृत्व मे टोकियो जापान के लिए प्रस्थान करेंगी.
खिलाडियों की उपलब्धि पर कूडो एसोसिएशन ऑफ़ मध्य प्रदेश के चेयरमैन नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, अध्यक्ष एवं चीफ कोच डॉ मोहम्मद ऐजाज़ खान, उपाध्यक्ष डॉ नईम अहमद खान,सेक्रेटरी हरिकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष नीरज यादव, शुभम राठौर, मेघा भोजक आदि ने बधाई एवं शुभकामनायें दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button