मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

आदिवासी समुदाय पर अत्याचार की जाँच करने प्रदेश कांग्रेस की जाँच समिति पहुंची

सागर मध्यप्रदेश

सागर मध्यप्रदेश मे आदिवासी समुदाय पर लगातार अत्याचार हो रहे है

सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र के मालथोन मे नीलेश आदिवासी द्वारा जबरन शराब पिलाकर झूठी पुलिस रिपोर्ट दर्ज करानें एवं वापिस न लेने के दबाब के चलते उसके आत्महत्या करने एवं

अशोकनगर मे चंदेरी अंतर्गत ग्राम सिरसोद मे दबंग यादवों द्वारा आदिवासियों के घरों मे आग लगाई एवं महिलाओ एवं बच्चों के साथ मारपीट की गईं, एवं उनके खेतो को बखर दिया गया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इस हेतु अशोकनगर एवं सागर जिले मे आदिवासी समुदाय पर हो रहे अत्याचार की जाँच हेतु पूर्व मंत्री एवं विधायक, सदस्य सी ई सी ओंकार सिंह मरकाम सहित चार सदस्यीय जांच दल दिनांक 8 अगस्त को दोनों जगह जाकर घटना स्थल का मुआयना कर, पीड़ित परिवारो से मुलाक़ात क़र सत्यता की जाँच क़र, प्रशासन द्वारा की गईं अब तक की कार्यवाही एवं निष्पक्षता को देखेगा, एवं रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सोपगी.
जांच समिति मे अन्य सदस्यों मे विधायक सुनील उइके, विधायक अभिजीत शाह, एवं कांग्रेस अजजा के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम शामिल है।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button