मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

बीना पत्नी की मौत के बाद पति ने भी त्यागे प्राण एक साथ हुए अंतिम संस्कार

सागर मध्यप्रदेश

बीना से एक ऐसी मार्मिक खबर सामने आई है जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। पति-पत्नी के अमर प्रेम की ऐसी दर्दनाक कहानी जिसे सुनकर पूरा इलाका भावुक हो गया।

पत्नी की मौत के कुछ ही देर बाद पति ने भी दम तोड़ दिया।

बीना के भीम वार्ड में सोमवार को अटूट प्रेम का मार्मिक दृश्य देखने को मिला। 62 वर्षीय शिवकुमारी रैकवार लंबे समय से बीमार थीं। परिवारजन उन्हें विदिशा मेडिकल कॉलेज और फिर भोपाल के हमीदिया अस्पताल लेकर गए… लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
सोमवार शाम जब परिजन उन्हें घर ला रहे थे, तभी रास्ते में उनकी सांसें थम गईं।

घर पहुँचते ही पति नारायण रैकवार ने जब अपनी पत्नी का रोते-बिलखते रिश्तेदार मूत शरीर देखा तो गम से टूट गए। कुछ ही मिनटों में उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली।

“परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच अटूट प्रेम था।
कभी कोई विवाद नहीं हुआ।
पत्नी की बीमारी के दिनों से ही नारायण तनाव में रहने लगे थे और खुद भी बीमार पड़ गए थे।
पत्नी का साथ छूटने का ग़म वे बर्दाश्त नहीं कर पाए और हमेशा के लिए उन्हें छोड़कर चल बसे।
पति-पत्नी के अमर प्रेम की यह गाथा अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
लोग कह रहे हैं… सच्चा प्यार कभी मौत से भी हार नहीं मानता। पति-पत्नी के प्रेम की ऐसी मार्मिक कहानी जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button