देवरी मे अतिवृष्टि से खरीफ की फसल नष्ट होने से किसानो की मांग सर्वे करके मुआवजा की राशि दी जाए

सागर मधयप्रदेश
सागर देवरी क्षेत्र में पिछले दिनों अतिवृष्टि से खरीफ सीजन की फसलों को भारी नुकसान कम मुआवजा देने एवं डीएपी और यूरिया खाद संकट सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस ने पुलिस चौकी प्रांगण में पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों के साथ रैली निकाली एवं मुख्य सड़क पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया एवं वक्ताओं ने नुक्कड़ सभा में प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किये इसके बाद राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सोपा

ज्ञापन में कहा गया है कि देवरी क्षेत्र में लगातार हो रही अतिवृष्टि से खरीफ की प्रमुख फसल सोयाबीन, मक्का ,उड़द पूरी तरह नष्ट हो जाने से किसानों को हुए नुकसान का सर्वे करा कर मुआवजा दिए जाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि में अनियमिताओं की जांच,अतिवृष्टि से किसानों के कुएं खेतों के बंधान और कई गांव में गरीब लोगों के कच्चे आवास क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिन्हें मुआवजा और खाद्यान्न की मांग की,अति वर्षा के कारण खेतों की फसल बह गई है,नदी नालों और बांधों की नहरें बुरी फटने से किसानों के खेत बह गए हैं। जिससे किसानों के परिवार पर भरण पोषण की समस्या ।
इस दौरान गांव गांव से आए किसान एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।





