मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

युवराज महानआर्यमन सिंधिया  मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ( एम पी सी ए ) के नए अध्यक्ष

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष पद पर युवराज महानआर्यमन सिंधिया को निर्विरोध चुना गया है।
युवराज महानआर्यमन सिंधिया एमपीसीए के सबसे युवा अध्यक्ष हैं। निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने युवराज महानआर्यमन सिंधिया जी को मुगदर भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर युवराज महानआर्यमन सिंधिया ने कहा कि वह अपने कार्याकाल में एमपीसीए को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। आने वाले समय में निश्चित रूप से एमपीसीए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों की युवा प्रतिभाओं के लिए क्रिकेट में भविष्य बनाने के लिए अवसर प्रदान किए जाएंगे। ग्रामीण अंचलों के युवाओं के लिए मंच और प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वह अपनी प्रतिभा और कौशल को निखार सके। उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसका में पूरे समर्पण के साथ निर्वाहन करूंगा। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि युवराज महानआर्यमन सिंधिया एमपीसीए के सबसे युवा अध्यक्ष हैं। उनका निर्विरोध चुना जाना उनकी योग्यता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। उनके कुशल मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन निश्चित रूप से नई उपलब्धियां हासिल करेगा। युवा जोश और अनुभव के समन्वय से युवराज महानआर्यमन जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। आकाश सिंह राजपूत ने आगे कहा कि युवराज महानआर्यमन जी का नेतृत्व मध्य प्रदेश के क्रिकेट को नई दिशा देगा। उनकी ऊर्जा और विजन से प्रदेश में क्रिकेट का स्तर और ऊंचा होगा। युवा नेता आकाश सिंह राजपूत सहित भारी संख्या में युवा और क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button