मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

सागर में ड्यूटी के बाद लापता हुआ पुलिस आरक्षक, गोपालगंज थाने में गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

सागर  मध्यप्रदेश

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र से पुलिस आरक्षक वनबारी लाल शिवहरे लापता हो गया है। वह मंगलवार को ड्यूटी पूरी कर अपने रूम पर पहुंचा था। इसके बाद कुछ सामान लेने बाजार निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब वह रूम पर नहीं पहुंचा तो साथी आरक्षकों ने तलाश शुरू की, ।

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक वनबारी शिवहरे 26वीं बटालियन गुना में पदस्थ है। हाल ही में वह अपनी कंपनी के साथ सागर ड्यूटी पर आया था। मंगलवार को उसकी ड्यूटी जेल के पास थी। ड्यूटी पूरी होने के बाद वह रूम पर आया और फिर बाजार जाने की बात कहकर निकल गया। इसके बाद से वह लापता है। तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button