मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी सागर का वोट चोर गद्दी छोड़” पदयात्राएवं विशाल जंगी प्रदर्शन

सागर मध्यप्रदेश

सागर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , लोकसभा मे विपक्ष गांधी के निर्देशन में पूरे देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रदर्शन किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी सागर द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण भूपेंद्र सिँह मुहासा के नेतृत्व मे “वोट चोर गद्दी छोड़” पदयात्रा एवं विशाल जंगी प्रदर्शन का आयोजन किया गया।जिसमें सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपने अधिकारों का उपयोग करने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह मुहांसा के नेतृत्व मे जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद,प्रथम जन प्रदर्शन, पदयात्रा आज नरयावली विधानसभा क्षेत्र के रजाखेड़ी बजरिया से सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरम्भ होकर, हजारों कांग्रेसियों के साथ मकरोनिया चौराहा,वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर समाप्त हुआ जहाँ ऐतिहासिक प्रदर्शन क़र केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा निर्वाचन आयोग के माध्यम से की जा रहीं वोट चोरी के विरुद्ध जंगी प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा नें कहा कि इस समय मध्यप्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार वोटर लिस्ट मे हेराफेरी कर बनाई सरकार है. निर्वाचन आयोग स्वतंत्र इकाई होने के बाद भी निष्पक्ष और ईमानदारी से काम नहीं क़र रहा है। इसी के विरोध मे पूरे देश मे कांग्रेस के द्वारा सड़को पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है। श्री मुहासा नें कहा कि देश को आजादी दिलाने और लोकतंत्र की स्थापना कांग्रेस नें ही की थी, भाजपा नें लोकतान्त्रिक मूल्यों की हत्या की है।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button