मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

बी एम सी में मातृभाषा पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सागर मध्यप्रदेश

चिकित्सा शिक्षा में मातृभाषा को प्रोत्साहन दिए जाने हेतु दिनांक 9 सितंबर 2025 को बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में अधिष्ठाता डॉक्टर पी एस ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में मातृभाषा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में चयन समिति अध्यक्ष डॉक्टर रोहित त्रिवेदी एवं सदस्य डॉक्टर श्रद्धा मिश्रा और डॉक्टर अमित सक्सेना रहे। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर शैलेंद्र पटेल एवं डॉक्टर गौरव तिवारी द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में एमबीबीएस के लगभग 30 छात्र -छात्राओं द्वारा हिस्सा लिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रोहित चेलानी, द्वितीय स्थान पर रूचि शर्मा एवं तृतीय स्थान पर वंशिका मिश्रा रही।

पोस्टर प्रतियोगिता में सभी विजेताओं की सूची मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर को प्रेषित की जाएगी एवं प्रदेश भर के चयनित पोस्टरों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा साथ ही श्रेष्ठ पोस्टरों को अन्य चिकित्सा महाविद्यालयों में भी भेजा जाएगा

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button