मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर   पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 109वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सागर  मध्यप्रदेश

सागर भारतीय जनता पार्टी के पितामह, जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 109वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी सहित कार्यकर्ताओं ने बसस्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया।
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को एक महान आत्मा बताते हुए कहा कि उनके त्याग, तपस्या और बलिदान से ही आज भारतीय जनता पार्टी मजबूत स्वरूप में खड़ी है। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसका विचार पंडित जी ने दिया था और आज भाजपा उसी मार्ग पर चल रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को एक कुशल संगठनकर्ता और कार्यकर्ताओं की चिंता करने वाला महान विचारक बताया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,रामकुमार साहू,मनीष चौबे,मेघा दुबे, नीरज यादव, शैलू जैन,राकेश लारिया,प्रशांत जैन, शैलेंद्र नामदेव,अभिषेक नामदेव,अंशुल परिहार,प्रासुख जैन,एजाज खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button