सागर पगारा में गौवंश रक्षा श्री राधा गौ धाम हॉस्पिटल का शुभारंभ

सागर
नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पगारा में धर्म रक्षा संगठन द्वारा आयोजित श्रीराधा गौ सेवाधाम अस्पताल का नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने सागर विधायक शैलेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित गणमान्यजन की विशेष उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक श्री लारिया ने कहा कि धर्म रक्षा संगठन दीर्घकाल से गौरक्षा समिति के माध्यम से गौवंश की सुरक्षा, संरक्षण एवं और संवर्धन के लिए सेवा का पुण्य कार्य कर रहे है।
आज विधानसभा क्षेत्र के पगारा में श्रीराधा गौ सेवाधाम हॉस्पिटल के शुभारंभ हो जाने से गऊओं को प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी जिससे बीमार और घायल गऊओं को तत्काल राहत मिलेगी।

विधायक श्री लारिया ने गौ अस्पताल और गौवंश की सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं इलाज के लिए 5 लाख की घोषणा की।
इस अवसर पर आयोजक सूरज सोनी, कुलदीप राठौर, श्याम सुंदर मिश्रा, सौरभ केशरवानी, अरविंद घोषी,मनीष चौबे, धर्म रक्षा संगठन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।




