- सागर युवा हर क्षेत्र के साथ राजनीति में भी आगे आयें- अविराज सिंह
- सागर
खुरई समाज सेवा के लिए राजनीति में आना एक अच्छा माध्यम हैं। इसलिए युवाओं को हर क्षेत्र के साथ राजनीति में भी आगे आना चाहिए। प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी चाहते हैं कि युवा पीढ़ी राजनीति में आये। यह उद्गार युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने खुरई में एस.एम.वी.एम.ज्ञानोदय उ.मा. विद्यालय पं.के.सी.शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय, पीएम श्री ललिता शास्त्री कन्या विद्यालय में आयोजित आत्मनिर्भर भारत युवा संगोष्ठी में व्यक्त किये।
युवा नेता श्री अविराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि युवा वह होते हैं,जिनके हाथों में शक्ति और पैरों में गति हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं। जो वायु की तरह काम करते हैं, वह युवा हैं। हम भारत का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी हैं। उन्होंने कहा कि देश में 37 करोड़ युवा हैं। हमारा यह सपना होना चाहिए की हम हर क्षेत्र के साथ राजनीति में भी आगे बढ़ें।
श्री अविराज सिंह ने कहा कि आज के युवा कल के नेता हैं। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी संघर्ष किया है। वे चाहते हैं कि भारत के 1 लाखों युवाओं को राजनीति में जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा सपना होना चाहिए कि हमें राजनीति में आगे आना है। समाज सेवा, देश की सेवा का सबसे अच्छा माध्यम राजनीति है। श्री अविराज सिंह ने कहा कि मैं आपको सफलता के सूत्र बताना चाहता हूं। आप किताबों को अपना सबसे अच्छा मित्र बनाएं। स्वामी विवेकानंद जी ने 30 साल की उम्र में ही इतनी किताबें पढ़ी थी की शिकागो में भारत का जोरदार पक्ष रखा। बाबा साहब बीआर अम्बेडकर जी भी किताबों को अपना परम मित्र मानते थे।

श्री अविराज सिंह ने उपस्थित युवाओं से कहा कि आप हर कार्य की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ कीजिए। हमसे गलतियां हो सकती हैं, लेकिन हर दिन आपके लिए एक नया अवसर लेकर आता है। जीवन में परिश्रम ही हर चीज का आधार है। आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए हमें यह संकल्प लेना होगा ।

Leave a Reply