सागर रहली विधानसभा में सन् 2008 पूर्व मंत्री पंडित गोपाल भार्गव ने मोक्ष वाहिनी सेवा शुरुआत की

सागर मध्यप्रदेश
अस्थि विसर्जन बरमान में कराए :तेरहवीं के लिए भी सामग्री धर्मशाला, पंडित , नाव और नाई भी मुहैया कराते है पूर्व मंत्री पंडित गोपाल भार्गव

सागर मध्यप्रदेश के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव अपनी कार्यशैली को लेकर भले ही चर्चा में बने रहते हो ।लेकिन आम आदमी की मदद और उनकी धार्मिक मान्यताओं को पूरा करने भी बहुत आगे है।इसके बाद सबसे भावनात्मक और हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण अनुष्ठान से जुड़ी अस्थि विसर्जन यानी देवलोकगमन के बाद मृत आत्मा की मुक्ति या मोक्ष हेतु पुण्य नदियो में मृतक के अस्थियों का विसर्जन कराने का कार्य पंडित गोपाल भार्गव ने शुरू किया । पूर्व मंत्री भार्गव की रहली गढ़ाकोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए शुरू की गई इस बेमिसाल सेवा भाव को
वरिष्ठ विधायक पंडित गोपाल भार्गव बताते है कि हमारी हिन्दू संस्कृति मेंअस्थि एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जिसमें दाह संस्कार के बाद बची हुई अस्थियों और राख को नर्मदा, गंगा, यमुना, गोदावरी जैसी पवित्र नदियों में प्रवाहित किया जाता

कमजोर लोगो की मदद करने में पंडित गोपाल भार्गव अपने क्षेत्र की जनता का दिल जीते हुए हैं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि अपने अंचल में सर्वाधिक लोग मां नर्मदा नदी में अस्थि विसर्जन करते है। शुरू में क्षेत्र के लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर थे वे अस्थि विसर्जन के लिए मदद मांगते थे। उनको आने जाने का किराया आदि देते थे। इसी दौरान विचार आया कि कोई ऐसी मजबूत व्यवस्था बनाई जाए ताकि गरीब कमजोर तबका अपनी धार्मिक मान्यताओं को पूरा कर सके। तब एक वाहन उपलब्ध कराने की सोची और एक वाहन तैयार कराया और नर्मदा नदी में बरमान घाट पर अस्थि विसर्जन कराने की शुरुआत की गई। यह मोक्ष वाहिनी सेवा का भरपूर उपयोग लोग कर रहे है। निःशुल्क सेवा से पिछले पंद्रह सत्रह सालों में 08 हजार लोगों के अस्थि विसर्जन हो चुके है।

धर्मशाला, पंडित ,नाव और नाई भी सुविधा
पंडित गोपाल भार्गव बताते है कि अस्थि विसर्जन के लिए बरमान जाने पर लोगों रुकने, नाव पंडित और नाई आदि की जरूरत भी पड़ती है। इस बात की भी चिंता होने लगी । दस साल पहले एक धर्मशाला भी बरमान में नर्मदा किनारे बनावाई ताकि लोग रुक ठहर सके । 22 जुलाई 2013 में पंचायत मंत्री के रूप में इस धर्मशाला का भूमिपूजन हुआ था। अब यह सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला बनी है। लोगों को ठहरने की व्यवस्था से वे आराम से पूजा पाठ आदि करते है।
गढ़ाकोटा रहली क्षेत्र जो भी लोग अस्थि विसर्जन के लिए मोक्ष वाहिनी सेवा से जाते है उनके लिए एक नाव और नाविक भी उपलब्ध रहता है। ताकि नर्मदा मैया में अपनों के अस्थि फूल को समर्पित कर सके। कुछ पंडित भी संपर्क में रहते है ताकि मृतक के परिजनों को परेशान नहीं होना पढ़े। यहां तक कि पंडित को पूजन की दक्षिणा भी कई दफा हमारे कार्यालय से ही मुहैया कराई जाती है। लोगो द्वारा मुंडन भी यही कराया जाता है। इसके लिए एक नाई की व्यवस्था भी की है। जो कर्मकाण्ड कराने में मदद करता है। इन सभी को विधायक कार्यालय से राशि भी प्रदान की जाती है। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव कहते है कि वास्तव में सेवा के सबसे पुण्य कार्य रही है।
तेरहवीं की सामग्री भी मिलती है
लेकिन ग्रामीण इलाकों और अनेक समाज के लोगों में यह परम्परा जारी है।
पंडित गोपाल भार्गव कहते है कि जिन लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है और वो अपने दिवंगत परिजन की तेरहवीं सोमकाज नहीं करा सकते है। सूचना मिलने पर ऐसे परिवारों में तेरहवीं सोमकाज की सामग्री हमारे विधायक कार्यालय द्वारा भिजवाई जाती है।




