मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर शहर से लापता जनप्रतिनिधियों की तलाश में विधायक निवास पहुंचे कांग्रेसी और लापता के पोस्टर जगह-जगह चशपा किये

सागर

सागर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेश जाटव के आवाहन पर शहर के कांग्रेस जनों व आम नागरिकों ने शहर में भेदभावपूर्ण चल रहे अतिक्रमण विरोधी मुहिम के चलते शहर से गायब सांसद विधायक एवं महापौर कों तलाशने पहुंचने व उनके लापता होने पर शहर की विभिन्न दीवारों पर लापता के पोस्टर चशपा किया

विधायक निवास तक शंकर झालर के साथ लापता जनप्रतिनिधियों को तलाश करने विधायक निवास पर उनके मौजूद न होने पर काफी देर तक पुलिस की खचाखच पुलिस की चौकसी के बीच जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि के लिए बाबू के भजन रघुपति राघव का गायन किया कार्यक्रम के समापन पर विधायक शैलेंद्र जैन अपने निवास पहुंचे और जिला शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने विधायक से त्योहार पर गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने पर नाराजगी जताई वही एक तरफ कार्यवाही को गलत बताया महेश जाटव ने कहा कि शहर के विकास का हम सब स्वागत करते हैं परंतु विकास के नाम पर व्यक्ति विशेष का सहयोग व गरीबों के विनाश के हम खिलाफ हैं वहीं विधायक जी से कहा कि इतनी बड़ी कार्यवाही आपके क्षेत्र में चल रही है और आपकी अनुपस्थिति चिंताजनक है। इस मौके पर अतिक्रमण से प्रभावित हुए काफी परिवार भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ खड़े दिखाई दिए जो अपने मकान के कागजात साथ में लेकर अपनी पीड़ा जहर कर रहे थे जिनमें जिनु भाई जान राजेंद्र तिवारी अंकित विश्वकर्मा खेलन सिंह ठाकुर नरेश बोहत एडवोकेट शुभम कुर्मी अब्बू बहुत गुलजार भाईजान वह अनेक पीड़ित जन मौजूद थे
इस अवसर पर कार्यक्रम में पंडित त्रिलोकी नाथ कटारे, पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी, मुकुल पुरोहित, अमित राम जी दुबे ,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, राहुल चौबे ,राकेश राय ,शैलेंद्र तोमर, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, पप्पू गुप्ता, दीनदयाल तिवारी, कमलेश तिवारी, आनंद हेला, जितेंद्र चौधरी, अवधेश तोमर, शरद पुरोहित , । सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button