मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर देवरी खड़े ट्राले से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत

सागर

देवरीकलां महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोभी के पास रात करीब आठ बजे सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बबलू 30 पिता करण सिंह, अरुण 28 पिता हरि राम निवासी दोनों चचेरे भाई निवासी ग्राम इमलिया थाना तेंदुखेड़ा जिला नरसिंहपुर देवरी क्षेत्र के ग्राम निरंद्रपुर में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान डोभी गांव के पास खड़े ट्राला से बाइक टकरा गई।
जिसमें बबलू की मौके पर मौत हो गई, वहीं अरुण को महाराजपुर थाने की डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button