बीना निजी स्कूल के सामने देशी शराब का बोर्ड प्रशासन ने हटाया

सागर

बीना छोटी बजरिया क्षेत्र स्थित शराब दुकान जिसका प्रचार प्रसार लंबे समय से एक निजी स्कूल के सामने बोर्ड लगाकर किया जा रहा था,

जबकि आबकारी अधिनियम मैं शराब का प्रचार प्रसार प्रतिबंधित है

अभिभावकों द्वारा पालक महासंघ बीना को शिकायत की गई थी, संघ अध्यक्ष अमित साहू ने बताया कि उन्हें अभिभावकों से शिकायत मिली थी जिसके बाद इस पर आपत्ति जताई गई और प्रशासन और रेलवे को उसकी जानकारी दी गई और 3 दिवस मैं ना हटाने पर धरना,प्रदर्शन की चेतावनी दी गई

प्रशासन ने मामले की गंभीरता देखते हुए संवेदनशीलता दिखाई और नशे के बोर्ड को हटाया गया है अभिभावकों ने इस पर हर्ष व्यक्त किया है सभी अभिभावकों,छात्र छात्राओं और पालक महासंघ बीना की और धन्यवाद और बहुत बहुत आभार!

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *