मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

  • सागर चकराघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर 5 नवंबर को सागर में बनारस की तर्ज पर पहली बार मनेगी देव दीपावली 1 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाएगा चकरा घाट
  • सागर

नगर निगम उपलब्ध कराएगा दीपक,निगमायुक्त ने नागरिकों से भी अपने घरों से दीपक लाने की अपील की

सागर इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर 5 नवंबर बुधवार को सागर शहर एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनने जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने नवाचार करते हुए पहली बार शहर में देव दीपावली का भव्य आयोजन ऐतिहासिक झील के चकराघाट पर करने का निर्णय लिया है। जहां पर एक साथ 1 लाख 11 हजार 111 दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा और आस्था का प्रकाश फैलाया जाएगा। नगर निगम द्वारा दीपक उपलब्ध कराने सहित आयोजन की पूरी व्यवस्था की जा रही है, तथा शहरवासी भी अपने घरों से मिट्टी या आटे के दीपक लाकर इसमें सहभागी बन सकेंगे।
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि देव दीपावली का यह आयोजन सागर शहर की नई सांस्कृतिक पहचान बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों, समाजसेवी संगठनों और धार्मिक संस्थाओं से इसमें शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि जिस तरह काशी में देव

प्रत्येक नागरिक अपने घर से एक दीपक लेकर आए,आयोजन को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं –

निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने कहा हम चाहते हैं कि यह आयोजन जनभागीदारी का उत्सव बने। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर से एक दीपक लेकर आए और चकराघाट को प्रकाशमय करे। देव दीपावली के इस प्रथम आयोजन से न केवल सागर
यह आयोजन सागर के लिए उतना ही गौरव का विषय बनेगा, जितना काशी की देव दीपावली वहां की पहचान है।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button