मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर नगर निगम देव दीप उत्सव भव्य आयोजन पर लाखा बंजारा झील के चकरा घाट पर पर जले 1 लाख 11 हजार 111 दीप

सागर

सागर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीवाली का उत्सव सागर में मनाया गया। इस मौके पर लाखा बंजारा झील के घाटों पर 1 लाख 11 हजार 111 दीप जलाये गये कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों को कहा कि हमारा देश त्यौहारों का देश है, जहां हर दिन कोई न कोई त्यौहार होता है जो हमारी समृद्ध, वैभवशाली संस्कृति की पहचान है। हमें हमारे सभी त्यौहार धूमधाम से मनाने चाहिए। सागर में आज यह उत्सव देखकर लग रहा है कि जैंसे हम बनारस घाट पर खड़े हों। बनारस की तर्ज पर नगर निगम द्वारा उत्सव की तैयारी की है, जो कि बहुत सराहनीय पहल है। कहा कि इस तरह की कार्यक्रम होते रहे। इन कार्यक्रमों को हमारी सरकार भी प्रोत्साहित कर रही है।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button