राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास सागर का नाम रोशन किया

सागर मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश कूडो टीम ने जीते 301 पदक
सूरत (गुजरात), 31 अक्टूबर 2025 —
कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता, 6वीं कूडो फेडरेशन कप एवं 17वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश कूडो टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 301 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इनमें 120 स्वर्ण, 83 रजत एवं 98 कांस्य पदक शामिल हैं।

मध्य प्रदेश का प्रदर्शन: 16वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता
मध्य प्रदेश ने जीते — 40 स्वर्ण, 24 रजत, 23 कांस्य पदक।
सागर के खिलाड़ियों का योगदान — 10 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक। 6वीं कूडो फेडरेशन कप
मध्य प्रदेश ने जीते — 39 स्वर्ण, 33 रजत, 32 कांस्य पदक।
सागर के खिलाड़ियों का योगदान — 8 स्वर्ण, 6 रजत, 7 कांस्य प 17वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो प्रतियोगिता
मध्य प्रदेश ने जीते — 41 स्वर्ण, 26 रजत, 43 कांस्य पदक।
सागर के खिलाड़ियों का योगदान — 9 स्वर्ण, 6 रजत, 8 कांस्य पदक।
समापन समारोह में उपस्थित रहे —कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया के चेयरमैन बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार,
कूडो इंडिया के संस्थापक एवं एशियाई कूडो फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी हंशी मेहुल वोरा,
फिल्म कलाकार जैकी श्रॉफ, डिंपल कपाड़िया, एवं सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गेहलोत।
मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हेड कोच डॉ. मोहम्मद ऐजाज़ खान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन ।
चेयरमैन शैलेन्द्र जैन ने कहा सागर के कूडो खिलाड़ी लगातार नगर का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। हमें इन पर गर्व है ।




