मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड
मध्यप्रदेश के सागर के तिली अस्पताल के पीछे बने सैप्टिक टैक में शव मिला पुलिस जांच में जुटी ।

सागर
सागर गोपाल गंज थाना मे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
शनिवार की दोपहर गोपालगंज इलाके मे स्थित जिला अस्पताल के पीछे बने सैप्टिक टैक मे एक शव मिला।
मृतक की पहचान बसीम उर्फ भौअन्न पिता इंतजाल हुसैन 42 वर्ष निवासी लाजपतपुरा वार्ड के रूप मे हुई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि वसीम पिछले एक हफ्ते से लापता थे।
जिसकी रिपोर्ट उन्होंने गोपालगंज थाने मे दर्ज कराई थी। शुक्रवार को वसीम की स्कूटी जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाऊस के पास मिली थी। वही शनिवार को उनका शव मिला
जिला अस्पताल के सेप्टिक टैंक मे शव मिला है। पुलिस ने शव को टैक से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




