सागर के देवरी में बीमारी के प्रकोप के दर्जन भर लोग बीमार,एक गर्भवती महिला और एक मासूम की मौत

सागर
सागर जिले मे देवरी के स्वास्थ्य महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब स्वास्थ्य महकमें को जानकारी लगी कि एक साथ एक ही गांव के करीब एक दर्जन से ज्यादा को अज्ञात बीमारी के प्रकोप के बीमारी हो गए है। जिसमे एक गर्भवती महिला सहित एक 5 साल के मासूम की मौत भी हुई है। सूचना के बाद तत्काल विभागीय टीम मौके पर पहुँची और मामले की जांच की गई।

वीओ: दरअसल सागर जिले के देवरी ब्लॉक के पड़रई खुर्द में रहने वाले करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग देर रात अचानक बीमार हो गए। किसी को उल्टी दस्त की शिकायत थी तो किसी को अन्य शारीरिक समस्या हो रही थी। जिसके बाद तत्काल सभी को देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां पड़रई गांव की रहने वाली गर्भवती महिला मनीषा पति जीवन यादव उम्र 30 साल एवं कृष्णा पिता नारायण यादव उम्र 5 साल की मौत हो गई।
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हुआ और मौके पर जांच के लिए एक टीम रवाना की गई।जहाँ से टीम ने पानी और कुछ खाने की चीज़ों के सेंपल लिए है।
वही सभी बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है।
पीड़ित आशारानी का कहना है कि गांव के करीब दर्जन लोग खेत पर फसल की कटाई का काम करने गए थे जहां सभी ने वही पर बने कुएं का पानी पिया था जिसके बाद सभी की तबियत बिगड़ने लगी
मामले में जब हमने सागर CMHO ममता तिमोरे से जानकारी लेनी चाही तो कैमरे को देख कर भागने लगी उनका कहना थावे कि जानकारी सामने आई है जिस पर मौके पर पहुँचकर जांच की जा रही है।
फिलहाल सभी बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है जिनकी हालात अब स्थिर बताई जा रही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि एक गर्भवती महिला और मासूम की मौत किन कारणों से हुई। इस पर अब स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है ।



