सागर में ड्राइवर की हत्या का खुलासा — अवैध संबंध के शक में शिक्षिका के पति ने कराई हत्या

सागर
सागर कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड पर बीते दिनों हुई ड्राइवर की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। सगाई से ठीक एक दिन पहले हुई युवक की हत्या ने पूरे क्षेत्र में दहशत
जानकारी के अनुसार मृतक जिस महिला शिक्षिका का ड्राइवर था, उसी के पति ने अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या की सुपारी दे दी थी। आरोपी पति को संदेह था कि उसकी पत्नी और ड्राइवर के बीच अवैध संबंध हैं।

इसी शक के आधार पर उसने अपने एक परिचित को 50 हजार रुपये देकर हत्या की साजिश रचवाई।
पुलिस जांच में सामने आया कि सुपारी लेने वाले आरोपियों ने कई दिनों तक ड्राइवर की रेकी की और उसकी दिनचर्या पर नज़र रखी। योजना के तहत जिस दिन मृतक कार की सर्विसिंग कराने गया, उसी दौरान घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जांच के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



