मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर दुष्कर्म के 3 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सागर

सागर थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में 24 घण्टे के भीतर त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 04.01.2026 को पीड़िता/फरियादिया द्वारा थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी देवा विश्वकर्मा उसके घर आया, दरवाजा खुलवाकर जबरन घर के अंदर घुसा एवं जबरन बलात्कार किया। घटना के पश्चात आरोपी देवा के चले जाने पर उसके साथी रवि एवं प्रकाश पीड़िता के घर आए तथा बलात्कार की बात किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। गंभीर भय के कारण पीड़िता ने प्रारंभ में घटना का खुलासा नहीं किया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 332(बी), 64(2), 87, 115(2), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही थाना प्रभारी मोतीनगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। दिनांक 05.01.2026 को आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपीगण देवा पिता नेतराम विश्वकर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी संतकबीर वार्ड, सागर
प्रकाश पिता नेतराम विश्वकर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी संतरविदास वार्ड, सागर
रवि पिता उत्तम अहिरवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी शिवाजी वार्ड, गोपालगंज, सागर
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button