मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर फूल सिंह बरैया के बयान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मोतीनगर चौराहा पर पुतला दहन

सागर मध्यप्रदेश

सागर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया है। बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है।
शनिवार शाम करीब 4 बजे सागर जिला भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में मोतीनगर चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पुतले जलाए गए और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि महिलाओं का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस विधायक का बयान निंदनीय है और इससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है। भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में स्पष्ट कार्रवाई की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहीं। साथ ही भाजपा सागर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कांग्रेस पार्टी और विधायक फूल सिंह बरैया के खिलाफ नारे लगाए और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button