
सागर *संगठन के विश्वास को जनसेवा में बदलेंगे नव नियुक्त एल्डरमेन : श्याम तिवारी*
सागर। सागर नगर निगम में नव नियुक्त एल्डरमेन सुबोध पाराशर एवं राजेंद्र ठाकुर ने सोमवार को धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नव नियुक्त ऐल्डर मेन द्वय ने संगठन द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास एवं दायित्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
भेंट वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि संगठन के विश्वास को जनसेवा में बदलना ही प्रत्येक जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां दायित्व सेवा, समर्पण और कार्य के आधार पर दिए जाते हैं। उन्होंने नवनियुक्त एल्डरमेन से अपेक्षा की कि वे नगर के सर्वांगीण विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन की अपेक्षाओं एवं जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।
उन्होन न्विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त एल्डरमेन भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मूल्यों और सेवा भाव के अनुरूप कार्य करते हुए नगर निगम में जनसेवा की नई मिसाल स्थापित करेंगे।
इस अवसर पर सुबोध पाराशर एवं राजेंद्र ठाकुर ने संगठन के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर हित एवं जनकल्याण से जुड़े प्रत्येक कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाते हुए संगठन की अपेक्षाओं और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।




