
जान जोखिम में डालकर छात्र-छात्रा कर रहे नदी पार
सागर जिले के रहली जनपद क्षेत्र से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। यहां ग्राम पंचायत बेरखेरी कलां में कोपरा नदी पर बने क्षतिग्रस्त पुल से निकलना स्कूली छात्र-छात्राओं की मजबूरी बन गया हैं बारिश के बीच जान जोखिम में डालकर छात्राएं ग्रामीणों के सहारे पानी के बीच नदी पार कर स्कूल पहुंच रही हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल,रहली जनपद के गढ़ाकोटा नगर से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बेरखेरी कलां ग्राम पंचायत में कोपरा नदी पर बना पुल लम्बे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नदी के पानी का तेज बहाओ के बीच छात्राएं ग्रामीणों के सहारे एक-एक कर क्षतिग्रस्त पुल पार कर रही हैं। यहां जरा सी चूक बड़ा हादसा साबित हो सकती है।
यह रास्ता बेरखेरी कलां और चेनपुरा गांव के विद्यार्थियों के लिए स्कूल पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा और बढ़ जाता है। हालांकि गांव तक पहुंचने के लिए करीब तीन किलोमीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग मौजूद है, लेकिन अधिकांश ग्रामीण और विद्यार्थी इसी पुल से आवागमन कर रहे हैं। वही क्षतिग्रस्त पुल की बाजू से 9 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से नवीन उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य भी जारी है लेकिन बारिश का मौसम होने से निर्माण एजेंसी ने काम बंद रखा हैं ग्रामीणों का कहना है कि पुल लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, ठेकेदार द्वारा कोई वैकल्प मार्ग नही बनाया गया ना ही क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत की गई।
ग्रामीणो की मांग की है कि विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए पुल की बारिश बस में मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।



