
सागर, सोशल मीडिया पर कट्टा लेकर वीडियो वायरल करने वाला युवक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

सावधान सोशल मीडिया पर हथियार लहरा ने वालों पर पुलिस कर रही है कार्रवाई
बीना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भगतसिंह वार्ड बीना निवासी रितिक यादव सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कट्टा लेकर वायरल हो रहा है तथा भगतसिंह वार्ड स्थित बायपास के पास पुलिया के आगे बबूल के पेड़ के नीचे एक देशी कट्टा लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।
मुखबिर की सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई के लिए पुलिस टीम तथा राहगीर साक्षी को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचा गया। मौके पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक युवक दिखाई दिया, जिसे संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान युवक की कमर में पैंट के पीछे एक देशी कट्टा खोंसा हुआ मिला तथा पैंट की जेब से दो खाली कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रितिक यादव पिता दातार सिंह यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी भगतसिंह वार्ड, बीना बताया।
बरामद देशी कट्टे में ट्रिगर, हैमर, बैरल एवं मुठिया लगी हुई थी तथा वह चालू हालत में होना पाया गया। कट्टा रखने के संबंध में वैध लाइसेंस मांगे जाने पर आरोपी द्वारा कोई वैध लाइसेंस नहीं होना बताया गया। पुलिस द्वारा एक देशी कट्टा 315 बोर, कीमत लगभग ₹6,000/- तथा 02 खाली एवं 01 जिंदा कारतूस विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार आरोपी:रितिक यादव पिता दातार सिंह यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी भगतसिंह वार्ड, बीना।



