मध्य प्रदेश

कलश वंदन यात्रा मे जन उमड़ा सैलाब

सागर

*समरसता की आस्था, कलश वंदन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*

संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर नरयावली विधानसभा में भव्य शुभारंभ — मातृशक्ति ने कलश धारण कर दिया सामाजिक एकता का संदेश

सागर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर नरयावली विधानसभा में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कलश वंदन यात्रा का मकरोनिया नगर मंडल में भव्य शुभारंभ हुआ।

नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने मकरोनिया के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर संत रविदास जी के समरसता, समानता, सेवा और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंच संतों का सम्मान कर विधिवत कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ किया गया।

यात्रा के दौरान बारिश होने के बावजूद श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की। मार्ग में अनेक स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा एवं आत्मीय स्वागत कर यात्रा का अभिनंदन किया

विधायक लारिया बोले—समरसता केवल विचार नहीं, हमारा संकल्प है

इस अवसर पर विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का जीवन और संदेश हमें समाज को जोड़ने, समानता का भाव स्थापित करने और प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान का संकल्प देता है। समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों को केवल कार्यक्रमों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन और व्यवहार में आत्मसात करना है।

उन्होंने कहा कि सर्वसमाज की सहभागिता, परस्पर सम्मान और भाईचारे की भावना ही मजबूत समाज एवं सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। संत रविदास जी के विचारों से प्रेरणा लेकर हम सभी मिलकर समरस, संस्कारित एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।

मकरोनिया की गलियों में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली यह कलश वंदन यात्रा सामाजिक एकता, सर्वसमाज के सम्मान और भाईचारे के संकल्प

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button