
सागर बंडा शराब कांड मे दूर्षित शराब से 13 की मौत घटना के दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ 30 मामला दर्ज, 14 आरोपी गिरफ्तार
उप मुख्यमंत्री ने बीएमसी में भर्ती मरीजों को देखने पहुंचे
सागर जिले के बंडा क्षेत्र में हुई दुखद घटना पर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने घटना को अत्यंत संवेदनशील एवं पीड़ादायक बताते हुए
मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना की जांच पूरी बारीकी और गंभीरता से की जा रही है तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने बताया कि प्रकरण में कुल 30 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 49-क के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के उपरांत राज्य सरकार की ओर से घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रित परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
- मजिस्ट्रियल जांच के आदेश घटना की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक स्तरों पर भी जांच जारी है।
अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) पहुंचकर उपचाराधीन मरीजों से भेंट की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित डॉक्टर्स एवं जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावितों के नि:शुल्क एवं सर्वोत्कृष्ट इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।



