मध्य प्रदेश

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी बैंकों में पुलिस की जांच

सागर

सागर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सागर जिले के सभी बैंकों में एक साथ पुलिस की जांच

पुलिस अधिकारियों ने बैंक परिसरों में पहुंचकर सुरक्षा मानकों, CCTV कैमरों एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सागर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया द्वारा दिए गए निर्देशों के सागर जिले में बैंक एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों की एक साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन में सुरक्षा जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं बीट प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के बैंक परिसरों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान CCTV कैमरों की स्थिति एवं कार्यशीलता, कैमरों की कवरेज, रिकॉर्डिंग एवं बैकअप व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, सुरक्षा गार्ड की उपलब्धता, अलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरण, स्ट्रांग रूम एवं कैश संबंधी सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

  • पुलिस अधिकारियों द्वारा बैंक प्रबंधन को बैंक परिसर एवं ग्राहकों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। विशेष रूप से CCTV कैमरों की उचित दिशा एवं कवरेज, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने, सुरक्षा गार्डों की सतर्कता तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में समझाइश दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button