जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के निष्पक्ष कार्यवाही के आश्वासन के बाद परिजन माने, अंत्येष्टि के लिए ले गए शव, 20 घंटे बाद जाम खुला

सागर जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत सागर- सिलवानी स्टेट हाईवे 15 गेहूंरास चौराहा पर परिजन सड़क पर शव रख कर पिछले 20 घंटे से जाम लगाए हुए थे वहीं शुक्रवार दोपहर 12:00 जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे, परिजनों से बात की, परिजनों ने पूरे मामले से अवगत कराया।
वहीं हीरा सिंह राजपूत ने पूरे मामले को लेकर राहतगढ़ एसडीओपी योगेंद्र सिंह भदोरिया को निर्देशित किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, वही एसडीओपी ने भी परिजनों को वचन दिया पूरे मामले की निष्पक्ष पूर्वक जांच की जाएगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौके पर जाकर जांच पड़ताल और और गवाहो के वीडियो ग्राफी के माध्यम से कथन लिए जाएंगे और जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा, इस आश्वासन के बाद परिजन माने और शव लेकर अंत्येष्टि के लिए अपने गांव रवाना हुए

बता दे सेवन गांव में चुनावी रंजिश को लेकर रंग पंचमी बुधवार को अरविंद सिंह संदिग्ध परिस्थितियों कुएं में मिला था, मृतक के भाई ओंकार सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में मेरा भाई अरविंद सिंह और मुन्ना अहिरवार बैठे थे तभी मनोज, अभिषेक,हिमांशु, अरुण, विशाल और सम्राट ने आकर मुन्ना के साथ मारपीट करने लगे मेरे भाई अरविंद ने कहा गरीब आदमी को क्यों मार रहे हो, तो अरविंद के साथ मारपीट करना शुरू कर दी और इतने में मेरे भाई योगेश को जानकारी लगी तो योगेश मौके पर पहुंचा तब इन्होंने अरविंद को उठाकर कुएँ फेंक दिया यह पूरी घटना मुन्ना और जिसके घर के सामने मारपीट की उन्होंने और भाई योगेश ने पूरी घटना देखी हम लोगों की मांग है कि मामले में सभी आरोपियो पर हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए

ओमकार ने बताया हमें जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने निष्पक्ष कार्रवाई आश्वासन दिया है और उनके आश्वासन पर ही हम लोग शव को अंत्येष्टि के लिए ले जा रहे हैं हमारे भाई के साथ न्याय होना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *