मध्य प्रदेश

देवरी अवैध शराब के खिलाफ महिलाओ का डडे लेकर सड़क पर उतरी

सागर देवरी

सागर देवरी अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल: डंडे लेकर रात में सड़कों पर उतरीं,

  • देवरी (सागर)। सागर जिले की देवरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत धुलतरा के मड़वा गांव में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। गांव की करीब एक दर्जन महिलाएं मंगलवार रात हाथों में डंडे लेकर सड़कों पर उतरीं और गांव में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने साफ चेतावनी दी कि अब गांव में किसी भी कीमत पर अवैध शराब का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।

ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री से गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है। नशे की वजह से आए दिन पारिवारिक विवाद, मारपीट और सामाजिक अशांति की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी कारण महिलाओं ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए रात में गश्त शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मड़वा गांव की महिलाओं ने बड़ी संख्या में महाराजपुर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में गांव में खुलेआम हो रही अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी।

महिलाओं का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं करता और गांव में दोबारा अवैध शराब की बिक्री होती है, तो सभी महिलाएं एकजुट होकर शराब बेचने वालों का विरोध करेंगी। महिलाओं ने कड़े शब्दों में कहा कि गांव का भविष्य और परिवारों की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा अब अवैध शराब का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ग्रामीणों का मानना है कि महिलाओं की इस पहल से गांव में नशामुक्त वातावरण बनाने की दिशा में एक मजबूत संदेश गया है। अब लोगों की निगाहें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button