मध्य प्रदेश

भापले गांव खाई मे 2 वच्चों के गिरने से मौत

सागर

सागर भापेल गांव10 फीट मुरम की खाई में गिरने से दो सगे भाईयों की डूबने से मौत

मोतीनगर थाना क्षेत्र के भापेल गांव में नागवंशी परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। घर के पास ही बरसों से खुली पड़ी मुरम की गहरी खदान में डूबने से दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत के अनुसार भापेल गांव से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर यह खदान है। इसी खदान के पास विनोद नागवंशी का कच्चा घर बना है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे विनोद के दो छोटे बेटे 4 वर्षीय जागेंद्र और – 2 वर्षीय गजेंद्र घर के बाहर खेलते-खेलते खदान के किनारे पहुंच गए। खेलते समय अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ा और 10 फीट गहरे पानी में जा गिरे। पुलिस के अनुसार काफी देर तक जब बच्चे नजर नहीं आए तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। खदान के पास पहुंचने पर एक मासूम का शव पानी की सतह पर मिला,

सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू दल मौक़े पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से दूसरे बच्चे का शव भी पानी से बाहर निकाला गया। मोतीनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

  • रोड निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार ने सड़क भराव के लिए यहां बड़े पैमाने पर मुरम की खुदाई की थी। खनन पूरा होने के बाद ठेकेदार ने इस गहरी खाई को मिट्टी से भरने के बाद छोड़ देते लेकिन सड़क निर्माण के नाम पर मुरम खोदकर मुनाफा कमाने वाले ठेकेदार काम खत्म होते ही गड्डों को खुला छोड़ देते हैं, जिस पर प्रशासनिक स्तर पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button